STOCK MARKET CRASH : अमेरिकी बाजारों में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex-Nifty लुढ़के …

STOCK MARKET CRASH : Indian stock market in chaos due to fall in US markets, Sensex-Nifty fell…
नई दिल्ली। STOCK MARKET CRASH अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के असर से भारतीय शेयर बाजार में भी हड़कंप मच गया है। गुरुवार रात Nasdaq में 6%, Dow Jones में 1600 अंकों (4%) और S&P 500 में 5% की गिरावट दर्ज की गई, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
Sensex-Nifty में भारी गिरावट –
STOCK MARKET CRASH आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 660 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी 250 अंकों से अधिक टूटा। निफ्टी अब 23,000 के नीचे कारोबार कर रहा है, वहीं सेंसेक्स 75,700 के स्तर पर पहुंच गया है। Nifty Bank में हालांकि गिरावट कम रही और यह सिर्फ 90 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
Tata Motors, टाटा स्टील और L&T के शेयर पस्त –
BSE के टॉप 30 शेयरों में से 26 शेयर गिरावट में हैं, जबकि सिर्फ HDFC Bank और Bharti Airtel बढ़त बनाए हुए हैं। Tata Motors के शेयर में 4% की सबसे ज्यादा गिरावट आई है, जबकि टाटा स्टील और एलएंडटी (L&T) के शेयर 2.5% तक टूट चुके हैं।
STOCK MARKET CRASH गिरावट की चपेट में ये शेयर –
अमेरिकी बाजार की सुस्ती का असर भारतीय कंपनियों पर दिख रहा है।
Angel One के शेयर 4% टूटे
Trump Tariff की वजह से Tata Motors में 4% गिरावट
Hindustan Copper 3% और Mazagon Dock में 6% की गिरावट
Vedanta के शेयरों में 5.28% गिरावट
Reliance में 2% से ज्यादा की गिरावट, HDFC Bank का सहारा
STOCK MARKET CRASH ग्लोबल मार्केट में तनाव के कारण Reliance Industries (RIL) के शेयर 2.83% गिरकर 1,213 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, HDFC Bank के शेयर 2.35% बढ़कर 1,837 रुपये हो गए हैं, जिससे Nifty Bank ग्रीन जोन में आ गया है।
NSE में गिरावट का दबदबा –
NSE के 2,518 शेयरों में से 1,934 शेयर गिरावट में हैं।
531 शेयरों में बढ़त, जबकि 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं।
18 शेयर लोअर सर्किट और 124 अपर सर्किट पर।
20 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर और 22 शेयर उच्च स्तर पर।
(नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।)