CG CONVERSION ALLEGATION : नर्सिंग छात्रा ने लगाया धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसेफ पर FIR की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONVERSION ALLEGATION : Nursing student alleges pressure for conversion, demands FIR against Principal Sister Vincy Joseph

जशपुर, 4 अप्रैल 2025। CG CONVERSION ALLEGATION कुनकुरी स्थित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज धर्मांतरण विवाद में घिर गया है। कॉलेज की एक हिंदू छात्रा ने आरोप लगाया है कि कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसेफ उस पर ईसाई धर्म अपनाने और नन बनने का दबाव बना रही थीं। इंकार करने पर छात्रा को हॉस्टल से निकाल दिया गया और कॉलेज में प्रवेश तक से रोक दिया गया।

CG CONVERSION ALLEGATION छात्रा ने बताया कि वह फर्स्ट ईयर में दाखिले के तीन महीने बाद से ही मानसिक उत्पीड़न झेल रही थी। आरोप है कि 1 अप्रैल 2024 को उसे हॉस्टल खाली करने को मजबूर कर दिया गया और कॉलेज में प्रवेश निषेध कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसे वार्षिक परीक्षा और प्रैक्टिकल से भी वंचित करने की कोशिश की गई।

कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

CG CONVERSION ALLEGATION पीड़ित छात्रा ने जशपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज प्रबंधन, विशेष रूप से प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसेफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का कहना है कि उसे उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर टारगेट किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

प्रिंसिपल ने आरोपों को नकारा

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल विंसी जोसेफ ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रा के सभी दावे निराधार हैं और संस्था में कोई भी जबरन धर्मांतरण नहीं किया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद ने जताया आक्रोश

CG CONVERSION ALLEGATION इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के जिला प्रमुख करनैल सिंह ने कहा कि यह गरीब हिन्दू छात्रा के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज को तत्काल बंद किया जाए और आरोपी प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई हो।

यह मामला जिले में गंभीर सामाजिक और धार्मिक बहस को जन्म दे रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी जांच शुरू होने की संभावना है, क्योंकि शिक्षा संस्थानों में धर्मांतरण जैसे आरोप बेहद संवेदनशील और गंभीर हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related