RAIPUR RDA NEWS : कौशल्या माता विहार में फिर हटा अवैध कब्जा, कई महिलाएं पुलिस हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR RDA NEWS : Illegal occupation removed again in Kaushalya Mata Vihar, many women in police custody

रायपुर। RAIPUR RDA NEWS रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने एक बार फिर कौशल्या माता विहार योजना (कमल विहार) के सेक्टर-3 में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मदद से रविवार को कब्जा हटाया गया। कब्जा करने वाली महिलाओं को पुलिस ने टिकरापारा थाने में बिठाया है।

पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई

RDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर तीन दिन पहले भी इस इलाके में अतिक्रमण हटाया गया था। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि भविष्य में भूमि पर कोई नया कब्जा न होने दिया जाए।

कार में आए लोग कब्जाधारियों को दे रहे थे समर्थन

RAIPUR RDA NEWS प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ शिम्मी नाहिद के अनुसार, अफवाहों के आधार पर गोकुलनगर, बोरियाखुर्द, लालपुर और संतोषीनगर से आईं कुछ महिलाओं ने बोरिया तालाब की खुली भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। वे बांस, बल्ली, चादर, बोरा, रस्सी और साड़ियों का उपयोग कर झोपड़ी बना रही थीं। इस दौरान कुछ लोग कारों से पहुंचे और उन्हें प्रोत्साहित करते दिखे।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

RAIPUR RDA NEWS कब्जा हटाने की कार्रवाई में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें टिकरापारा थाने ले जाया गया।

प्रशासन की टीम रही मौजूद

RAIPUR RDA NEWS इस कार्रवाई में तहसीलदार प्रकाश सोनी, नगर निगम के सहायक अभियंता योगेश यदु, उप अभियंता रवि साहू, टिकरापारा थाना पुलिस, अधीक्षण अभियंता एम.एस. पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता सुशील शर्मा, उप अभियंता कीर्ति केमरो और राकेश मनहरे शामिल रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related