KORBA MINERAL FUND SCAM : पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर केंद्र सख्त, संभागायुक्त को जांच के आदेश …

KORBA MINERAL FUND SCAM : Center strict on complaint of former minister Nankiram Kanwar, orders divisional commissioner to investigate …
कोरबा। KORBA MINERAL FUND SCAM छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खनिज न्यास मद में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत पर केंद्र सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। भौमिकी और खनिकर्म विभाग ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद की गई है।
प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
KORBA MINERAL FUND SCAM पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में जिला खनिज संस्थान न्यास मद (DMF) की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
खनिज मद की जांच के आदेश
KORBA MINERAL FUND SCAM खनिज संसाधन विभाग ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की पूरी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही खनिज न्यास मद के तहत किए गए खर्चों की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।
इन विभागों को भेजी गई शिकायत की प्रतिलिपि
KORBA MINERAL FUND SCAM पूर्व मंत्री कंवर ने इस मामले की जानकारी भारत सरकार के खान मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग को भी भेजी है।
क्या है जिला खनिज संस्थान न्यास मद (DMF)?
KORBA MINERAL FUND SCAM जिला खनिज संस्थान न्यास मद (DMF) का गठन खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए किया गया था। लेकिन लगातार इस फंड के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आ रही हैं।