CM HOUSE GHERAO : सीएम हाउस घेराव की तैयारी में कांग्रेस, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM HOUSE GHERAO : Congress preparing to surround CM House, attacking the government over law and order

रायपुर, 21 अप्रैल 2025। CM HOUSE GHERAO  छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। राजधानी रायपुर में आयोजित इस बड़े विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

CM HOUSE GHERAO  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि “साय सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है और जनता आज भय के माहौल में जीने को मजबूर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तक सुरक्षित नहीं हैं, और अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

विरोध की रणनीति और शक्ति प्रदर्शन –

CM HOUSE GHERAO  कांग्रेस ने हाल के दिनों में हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसे मामलों में बढ़ोत्तरी को मुद्दा बनाकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सीएम हाउस घेराव उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ आंतरिक गुटबाजी पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर रही है।

जनसभा से होगा विरोध की शुरुआत –

मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के सामने एकत्र होंगे, जहां जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाएंगे।

CM HOUSE GHERAO  पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हैं, विशेष रूप से राजधानी और आसपास के जिलों पर फोकस किया गया है, ताकि प्रदर्शन का प्रभाव व्यापक हो और सरकार पर दबाव डाला जा सके।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related