गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा आज से

Date:

श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे. अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद शाह की कश्मीर घाटी की यह पहली यात्रा है. गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर पहुंचेंगे. उनकी सुरक्षा में स्निपर्स डॉग, ड्रोन और शार्पशूटर्स तैनात किए गए हैं.

कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री दौरे के पहले दिन श्रीनगर और शारजाह के बीच पहली इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत करेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस फ्लाइट की घोषणा पिछले माह की थी और यह श्रीनगर से शारजाह के बीच डायरेक्‍ट फ्लाइट होगी.

जम्‍मू-कश्‍मीर में हालिया हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से भी शाह का मिलने का कार्यक्रम है. साथ ही वह यूनिफाइड कमांड की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे, जिसमें जम्‍मू-कश्‍मीर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. घुसपैठ की घटनाओं में हुए वृद्धि पर विशेष फोकस होगा.

बैठक में आईबी के निदेशक अरविंद कुमार, बीएसएफ महानिदेशक पंकज सिंह, सीआरपीएफ और एनएसजी के महानिदेशकों के अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के महानिदेशक भी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गृह मंत्री को फीडबैक देंगे.

यात्रा के दूसरे दिन यानी रविवार को अमित शाह जम्‍मू पहुंचकर जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह वापस श्रीनगर जाएंगे और अपनी तीनों रात यहीं गुजारेंगे. यात्रा के अंतिम दिन यानी सोमवार को वह पंचों और सरपंचों से मुलाकात करेंगे.

बताया जा रहा है कि शाह श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का भी दौरा करेंगे. इसके मद्देनजर भाजपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. गृह मंत्री अमित शाह के श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में एक कार्यक्रम में शरीक होने की संभावना है.

अगस्त 2019 में पूर्वी राज्य जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related