रायपुर: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने है. इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आने वाले है. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे क्लस्टर स्तरीय सभा, प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी और बैठकों में शामिल होंगे.
CG News: इससे पहले 20 फरवरी को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. हालाकिं अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है. बता दें आठ मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बीजेपी की सरकार महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए हर महीने देने की शुरूआत कर सकती हैं. इसी को लेकर सम्भावना जताई जा रही है कि, आगामी 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है.
