अमेरिका में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ … लिखे गए भद्दे कमेंट, अब आया भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

Date:

अमेरिका। अमेरिका में हिंदू मंदिर को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित एक BAPS हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और दीवारों पर भद्दे कमेंट किए गए हैं। अब इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है।

क्या बोला विदेश मंत्रालय?

भारत ने कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में हुई बर्बरता की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस तरह के घृणित कार्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हिंदू मंदिर में हुई बर्बरता को हम नहीं बर्दाश्त करने वाले हैं। मंत्रालय ने कहा कि हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

पूजा स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

भारत ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भारत ने इसी के साथ घटना के मद्देनजर पूजा स्थलों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बारे में रिपोर्ट देखी है। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।”

पहले भी हिंदू मंदिरों पर हुआ हमला

अमेरिका में पहले भी हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और चोरी की गई है और कई बार खालिस्तानी नारे भी लिखे गए है। इससे पहले जिन मंदिरों में हमला हुआ उनमें शामिल हैं…

3 अगस्त और 16 अगस्त 2022 को क्वींस न्यूयॉर्क में श्री तुलसी मंदिर

30 अक्टूबर 2023 को सैक्रामेंटो में हरि ओम राधा कृष्ण मंदिर

23 दिसंबर 2023ः कैलिफोर्निया में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर

1 जनवरी 2024: सांता क्लारा, कैलिफ़ोर्निया में शिव दुर्गा मंदिर

5 जनवरी 2024: फ्रेमोंट कैलिफोर्निया में श्री अष्ट लक्ष्मी मंदिर

5 जनवरी 2024: हेवर्ड कैलिफोर्निया में विजय का शेरावाली मंदिर

11 जनवरी 2024: डबलिन, कैलिफोर्निया में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर

17 सितंबर 2024: बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर, मेलविले, न्यूयॉर्क

25 सितंबर 2024: सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर

हिंदू विरोधी कमेंट लिखे गए

मंदिर में तोड़फोड़ तो हुई ही, बल्कि ‘हिंदू विरोधी’ और भारत विरोधी संदेश भी लिखे गए। मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदू वापस जाओ’ और पीएम मोदी को लेकर नारे लिखे थे, जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय चिंतित हो गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related