तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, बाप-बेटी समेत 3 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद जिले में तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गयी, वही 3 अन्य को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ये मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का हैं।

दुर्घटना का शिकार परिवार नयी कार खरीदने के बाद डोंगरगढ़ बम्बलेश्वरी मंदिर परिवार के साथ कार की पूजा कराने गये हुए थे। मंदिर से लौटने के दौरान ये हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी हैं।

पुलिस के मुताबिक डौंडी ब्लाक के ग्रा गीधाली गांव में चम्पालाल साहू का परिवार निवास करता हैं। साहू परिवार ने एक दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। कार खरीदने के बाद परिवार के लोग डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी मंदिर कार का पूजा कराने गये हुए थे।

मंदिर से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार के सामने अचानक मवेशी आ गये। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गयी और ट्रक से जा भिड़ी।

दोनों गाड़ियों के बीच हुए जबरदस्त भिड़ंत में नयी कार के परखच्चे उड़ गये। वही इस हादसे में चम्पालाल साहू, सहित उनकी मां अहिल्याबाई और चम्पालाल की बेटी खुशबू साहू की मौके पर ही मौत हो गयी।

वही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को चिंताजनक हालत में राजनांदगांव मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं।

पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर ही हैं। वही इस हादसे के बाद मृतक परिवार में मातम व्याप्त हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related