Helicopter Landing: मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा , बड़ा हादसा टला 

Date:

Helicopter Landing: Minister’s Helicopter Lands in Car Parking; Major Accident Averted

Helicopter Landing: महाराष्ट्र में आज बड़ा हादसा टल गया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल का  हेलीकॉप्टर निर्धारित हेलीपैड की बजाय पास के गाड़ी पार्किंग क्षेत्र में उतर गया।

पुणे प्रशासन ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने पार्किंग की खाली जगह को लैंडिंग साइट समझ लिया।

इस दौरान धूल का बड़ा गुबार उठा। घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

पायलट, क्रू मेंबर या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह गलती तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि के कारण हुई थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related