छत्‍तीसगढ़ में आज भारी वर्षा के आसार, 48 घंटों के भीतर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना

Date:

रायपुर।प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 48 घंटों के भीतर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से ही गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। बस्तर क्षेत्र में तो भारी वर्षा होने के आसार बने हुए है। वर्षा होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुए। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों के भीतर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी होने के आसार बने हुए है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

साथ ही न्यूनतम तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में एआरजी मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...

सिविल जज में रतनपुर की अपूर्वा मरकाम का चयन

रतनपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल...