सिविल जज में रतनपुर की अपूर्वा मरकाम का चयन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रतनपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल जज परीक्षा में रतनपुर की बेटी कुमारी अपूर्वा मरकाम के चयनित होने से नगर में हर्ष का माहौल है।

रतनपुर में जन्मी और पली-बढ़ी अपूर्वा ने रायपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपूर्वा ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, सही मार्गदर्शन और परिवार का नैतिक समर्थन रहा है। वे फूल सिंह व प्रतिभा मरकाम की बेटी हैं और मुख्य अभियंता विजय कोरम और अधीक्षण अभियंता अजय कोरम की भांजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और नागरिकों ने बधाई दी है।

अपूर्वा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि “जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। यदि हम पूरी ईमानदारी, धैर्य और समर्पण के साथ प्रयास करें, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related