Heat Wave Alert: देश के इन 10 राज्यों में तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

Date:

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। खासकर की उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अगले कुछ दिन यही स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की और से दी गई जानकारी के अनुसार 16 से 18 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।

इसके अलावा जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान लू चलने की संभावना है। वहीं, 16 और 17 जून को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, विभाग ने अनुमान जताया है कि उसके बाद उपरोक्त क्षेत्रों में गर्मी की तीव्रता में कमी आएगी।

रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 16 और 17 जून को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, 16-18 जून के दौरान दिल्ली और 16 जून को महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा 17 से 20 जून तक ओडिशा में मौसम में गर्मी और नमी बने रहने की संभावना है।

सबसे गर्म रहे ये राज्य

विभाग ने बीते 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कई हिस्से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी ओडिशा एवं गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ये इन क्षेत्रों में सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस कानपुर आईएएफ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related