निलबंति आईपीएस जीपी सिंह की दो याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई…वकील ने जवाब पेश करने का मांगा समय, 8 दिसंबर को….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। निलबंति आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की दो याचिकाओं पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. सुनवाई के दौरान वकील ने जवाब पेश करने का समय मांगा. जिस पर हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर तक जवाब देने का समय दिया है.

बता दें कि इन याचिकाओं में रायपुर में दर्ज राजद्रोह के साथ ही भिलाई में भयादोहन के मामले में की गई एफआईआर को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि साल 2016 में की गई शिकायत को आधार बनाकर उनके खिलाफ भयादोहन का केस दर्ज किया गया है।

उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने व्यापारी को झूठी कार्रवाई का भय दिखाकर 20 लाख रुपए उगाही की गई थी। (Bilaspur)पांच साल पुरानी शिकायत पर उन्हें राज्य शासन के इशारे पर फंसाया गया है। याचिका में उन्होंने FIR को निरस्त करने की मांग की है।

साथ ही अंतरिम राहत के तौर पर पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसी तरह उन्होंने रायपुर में दर्ज राजद्रोह के मामले को भी चुनौती देते हुए एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related