Hanuman Jayanti : पूरे गांव में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, हनुमान कथा में भक्तों की आंखें हुई नम

Date:

  1. Hanuman Jayanti: The whole village resounded with the chant of Jai Shri Ram, devotees’ eyes became moist during the Hanuman Katha.

Hanuman Jayanti : कबीरधाम जिले के ग्राम चचेड़ी में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों की गूंज  से माहौल भक्तिमय हो गया। गांव में हनुमान जयंती का यह पर्व सच में एक यादगार अध्याय बन गया, जिसकी चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान कथा का आयोजन किया गया।  विद्वान कथावाचक  झम्मन शास्त्री जी के द्वारा कथा वाचन किया गया। उनके ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण शैली ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।

कथा के दौरान हनुमान जी की वीरता, भक्ति और सेवा भावना के प्रसंगों ने उपस्थित भक्तों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

कार्यक्रम के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें न केवल चचेड़ी गांव बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक, सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव में मानो उत्सव का माहौल बन गया था। लोगों का कहना था कि ऐसा भव्य और श्रद्धा से भरपूर आयोजन पहले कभी देखने को नहीं मिला।

इस आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related