GURUGRAM THAR ACCIDENT : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत

Date:

GURUGRAM THAR ACCIDENT : High-speed Thar hits divider, 5 killed

गुरुग्राम, हरियाणा, 27 सितंबर। गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज़ रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे कैसे हुआ 

जानकारी के अनुसार, UP 81CS 2319 नंबर की थार दिल्ली से झाड़सा चौक एक्जिट नंबर 9 की ओर जा रही थी। गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के कारण यह सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर छिटक गए।

मृतकों और घायल की स्थिति

गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे।

5 लोगों की मौत, जिनमें 3 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं।

1 युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती।

मृतकों में चार की पहचान हो गई है: प्रतिष्ठा मिश्रा (राय बरेली), कपिल शर्मा (बुलंदशहर), आदित्य प्रताप सिंह (आगरा), और गौतम (सोनीपत)।

संभावना: लेट नाइट पार्टी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी मृतक हाथों में पब बार का बैंड पहने हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि वे लेट नाइट पार्टी से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि शव के कई हिस्से सड़क पर 100 मीटर दूर तक बिखरे पाए गए।

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि थार की अत्यधिक गति और नियंत्रण खोने की वजह से यह दुर्घटना हुई।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...