Gujarat News : राजकोट के टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, अब-तक 10 लोगों की मौत

Date:

राजकोट। गुजरात में राजकोट के नानामवा रोड पर टीआरपी मॉल के गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक दस लोगों की मौत हो गई, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आज वीकेंड होने के कारण कई परिवार अपने बच्चों के साथ टीआरपी मॉल के गेम जोन में हमेशा की तरह पहुंचे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

आग और धुएं के बीच गेमजोन में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। टीआरपी मॉल में आग की लपटें बढ़ती देख मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। उनकी ओर से लगातार बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिस दौरान यह घटना घटी है। उस समय यहां बच्चों की काफी भीड़ थी। दूसरी ओर, शहर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश दोशी भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता आग बुझाने की है। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत व बचाव कार्य के दिए निर्देश

टीआरपी मॉल के गेम जोन में लगी आग की घटना को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है।”

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related