CG SURGICAL SCAM : सर्जिकल उपकरणों में बड़ा घोटाला उजागर, 48 करोड़ की फर्जी बिलिंग – 1 करोड़ की GST चोरी

Date:

CG SURGICAL SCAM : Big scam in surgical equipment exposed, fake billing of 48 crores, GST theft of 1 crore

रायपुर, 26 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ की श्याम सर्जिकल पर शिकंजा कसा है। जांच में पता चला कि फर्म ने स्वास्थ्य विभाग में विगत 4–5 वर्षों में करीब 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति दिखाई, जबकि वास्तविक आपूर्ति मात्र 10 करोड़ रुपये की थी।

फर्म ने 400-500 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने के लिए मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों को बाजार मूल्य से कई गुना दर पर बेचा। इस लाभ को छुपाने और जीएसटी से बचने के लिए राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पी.आर. इंटरप्राइजेस नामक तीन फर्जी फर्मों का सहारा लिया गया। इनके जरिए करीब 1 करोड़ रुपये की GST चोरी को अंजाम दिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने इस गंभीर अनियमितता को उजागर किया। अधिकारियों को सरकारी आपूर्ति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

CM साय का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे जनहित के साथ विश्वासघात करार दिया और चेतावनी दी कि सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन का पारदर्शी चेहरा सामने

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सरकार के पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन की मिसाल है, जिससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार ईमानदारी और सख्ती के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध काम कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related