GOOD NEWS : पैरेंट्स बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर किया गुड न्यूज़

Date:

Ranveer and Alia are going to be parents, share good news on social media

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उसमें वो और उनके पति रणबीर कपूर दोनों दिख रहे हैं।  मालूम हो कि आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी।

https://www.instagram.com/p/CfS-_HvMhQ8/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

आलिया ने जो फोटो शेयर की उसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’ इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।

ननद रिद्धिमा कपूर ने किया ये कमेंट

आलिया भट्ट ने जैसे ही यह खुशखबरी दी फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। आलिया की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई हार्ट और किस ईमोजी बनाए। वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए, ‘ॐ नमः शिवाय, Immensely happy लिखा।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related