GOLD SILVER PRICE : जन्माष्टमी पर सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर ! दिल्ली, जानें आज का ताज़ा भाव ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE : Gold becomes cheaper on Janmashtami, silver stable! Delhi, know today’s latest price..

नई दिल्ली, 16 अगस्त 2025। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में ₹100 प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है।

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव (Bankbazaar.com के अनुसार) –

22 कैरेट सोना: ₹93,800 प्रति 10 ग्राम (कल ₹93,900)

24 कैरेट सोना: ₹98,490 प्रति 10 ग्राम (कल ₹98,600)

चांदी: ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम (कोई बदलाव नहीं)

लखनऊ में सोने का भाव (UP) –

22 कैरेट सोना: ₹93,800 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹98,490 प्रति 10 ग्राम
(₹100 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई)

इंदौर में सोने का भाव (MP) –

22 कैरेट सोना: ₹93,450 प्रति 10 ग्राम (कल ₹93,550)

24 कैरेट सोना: ₹98,120 प्रति 10 ग्राम (कल ₹98,230)

इस तरह इंदौर में सोना दिल्ली और लखनऊ की तुलना में और सस्ता है।

सोना क्यों बदलता है?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की वैल्यू पर निर्भर करती हैं। त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन में मांग बढ़ने से कीमतें ऊपर चली जाती हैं।

कैसे पहचानें शुद्ध सोना?

24 कैरेट पर 999,

23 कैरेट पर 958,

22 कैरेट पर 916,

21 कैरेट पर 875,

18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

22 कैरेट सोना सबसे ज्यादा जेवरात में इस्तेमाल होता है। 24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन उससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते।

मिस्ड कॉल से जानें आज का रेट

22 और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के रिटेल रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें, कुछ ही देर में SMS से रेट्स मिल जाएंगे।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

सोना खरीदते समय ग्राहकों को BIS हॉलमार्क जरूर देखना चाहिए। यह सरकार की ओर से दी गई शुद्धता की गारंटी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related