GOLD SILVER PRICE HIKE : सोना-चांदी फिर उछले …

Date:

GOLD SILVER PRICE HIKE : Gold and silver prices rise again…

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते सोने और चांदी (Gold Silver Prices) दोनों की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 21 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,146 रुपए थी, जो एक हफ्ते में 3,445 रुपए बढ़कर 28 नवंबर को 1,26,591 रुपए पर पहुंच गई। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है।

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। 21 नवंबर को चांदी 1,51,129 रुपए प्रति किलो थी, जो बढ़कर 28 नवंबर को 1,64,359 रुपए तक पहुंच गई—यानी एक हफ्ते में 13,230 रुपए की बढ़त। 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

सालभर में सोना 50,429 और चांदी 78,342 रुपए महंगी

इस साल की शुरुआत से सोना कुल 50,429 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो अब बढ़कर 1,26,591 रुपए पर पहुंच गया है।

चांदी ने भी इस साल 78,342 रुपए की बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल 1 किलो चांदी 86,017 रुपए में मिल रही थी, जबकि अब इसकी कीमत 1,64,359 रुपए हो गई है।

सोना खरीदते समय ये सावधानियां रखें

हमेशा सर्टिफाइड सोना खरीदें : खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें। हॉलमार्क का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) सोने की शुद्धता की पुष्टि करता है।

रेट क्रॉस-चेक करें : खरीदारी से पहले IBJA सहित अलग-अलग सोर्स पर सोने का भाव जरूर मिलाएं। 24, 22 और 18 कैरेट के रेट अलग होते हैं, इसलिए वजन और शुद्धता दोनों की जांच जरूरी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related