GOLD SILVER PRICE FALL : Gold and silver plunge by millions
नई दिल्ली। आमतौर पर जंग हो तो सोना-चांदी चमकते हैं… लेकिन इस बार उल्टा खेल हो गया। अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच भी सोने-चांदी के दाम लगातार नीचे गिर रहे हैं।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना सीधे 4,245 रुपए टूटकर 1.47 लाख पर आ गया है। वहीं चांदी भी 12 हजार से ज्यादा गिरकर 2.28 लाख पर पहुंच गई है।
अगर पिछले एक महीने का ट्रेंड देखें तो तस्वीर और चौंकाने वाली है। सिर्फ 34 दिनों में सोना करीब 12,500 रुपए सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी लगभग 39 हजार तक टूट गई है।
सबसे बड़ा कारण है निवेशकों का डर। लोग अभी गोल्ड-सिल्वर बेचकर कैश रखना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। ऊपर से जनवरी में जब कीमतें रिकॉर्ड हाई पर थीं, तब बड़े निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग कर ली, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई।
यही वजह है कि सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 30 हजार नीचे आ चुका है और चांदी तो 1.5 लाख से ज्यादा टूट चुकी है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल गिरावट का ट्रेंड जारी रह सकता है, इसलिए अभी निवेश करने से बचना ही समझदारी हो सकती है।

