GOLD SILVER PRICE TODAY : सोना-चांदी धड़ाम!

Date:

GOLD SILVER PRICE TODAY : Gold and silver crash!

नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ा झटका देखने को मिला। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक के बाद बढ़ी ग्लोबल टेंशन का असर अब कमोडिटी मार्केट पर साफ दिख रहा है। जहां बीते दिनों गोल्ड-सिल्वर रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे थे, वहीं आज खुलते ही दोनों धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,61,598 रुपये से फिसलकर 1,60,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 24 कैरेट सोना एक झटके में 1,303 रुपये सस्ता हो गया।

अगर हाई लेवल की बात करें तो 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। वहां से अब तक सोना 32,801 रुपये टूट चुका है। यानी रिकॉर्ड स्तर से गोल्ड में बड़ी गिरावट आ चुकी है।

चांदी भी पीछे नहीं रही। MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2,65,333 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,63,183 रुपये पर आ गई। यानी एक किलो चांदी 2,150 रुपये सस्ती हो गई।

याद दिला दें कि 29 जनवरी को ही चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई बनाया था। उस रिकॉर्ड स्तर से अब चांदी 1,56,865 रुपये सस्ती मिल रही है।

ग्लोबल अनिश्चितता, टैरिफ वॉर और शेयर बाजार की कमजोरी का असर फिलहाल कीमती धातुओं पर दिख रहा है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है, इसलिए निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related