CG BREAKING : 8 नक्सली हुए सरेंडर, बलदेव-अंजू भी शामिल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : 8 Naxalites surrender, Baldev-Anju also included…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड नक्सली बलदेव और अंजू समेत कुल 8 नक्सली पुलिस के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बलदेव और अंजू पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली एक मिनी बस में हाथों में तिरंगा लिए नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों बलदेव और अंजू डिविजनल कमेटी के सक्रिय सदस्य थे और लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में थे। उनके साथ आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे।

दो दिन पहले ही उनके परिजनों ने सार्वजनिक रूप से दोनों को मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नक्सली संगठन के अंतिम बचे 20 सदस्यों में से अब तक 9 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिससे संगठन कमजोर पड़ने का संकेत मिलता है।

पुलिस और प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास और सरेंडर नीति के तहत सभी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर मिली इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ा है, और शेष बचे नक्सलियों के आत्मसमर्पण की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related