SUGAR PRICE UP : Sugar becomes 15% more expensive, big update on the news of shortage
रायपुर। पिछले एक महीने में एक्स-फैक्ट्री चीनी की कीमत करीब 15 फीसदी बढ़ गई है। इसके बाद बाजार में चीनी की कमी और कीमतों के और बढ़ने की चर्चा तेज हो गई थी।
अब अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (AISTA) ने साफ कहा है कि देश में घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त चीनी स्टॉक मौजूद है। यानी फिलहाल चीनी की किल्लत की आशंका का कोई आधार नहीं है।
CG CONGRESS PROTEST : सूरजपुर में कांग्रेस का बवाल, बारिश में PM का पुतला फूंका
AISTA ने अपने सदस्यों से घबराकर खरीदारी और जमाखोरी से बचने की अपील की है। संगठन के मुताबिक, 2026-27 का पेराई सत्र जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे बाजार में नई चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी।
संगठन ने चीनी मिलों, व्यापारियों और खरीदारों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की है।
