Trending Nowशहर एवं राज्य

GANGRAPE IN CG : घर में अकेली महिला से दरिंदगी, पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार

GANGRAPE IN CG: Woman alone at home brutalized, police arrested all five accused

विश्रामपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के विश्रामपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में अकेली महिला के साथ पांच मजदूरों ने मिलकर दुष्कर्म किया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश से आए मजदूर हैं और रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस्ती में रहते थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की पूरी जानकारी –

मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ पिछले तीन साल से किराए के मकान में रह रही थी। घटना के दिन उसका पति कोरिया जिले स्थित अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इसी दौरान बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहम्मद गुलाम कादिर और अफसर अली नामक दो लोग उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ की। महिला ने जब बताया कि वह घर पर नहीं हैं, तो वे वहां से चले गए।

लेकिन देर रात आरोपी तीन अन्य साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचे और महिला को जबरदस्ती घर के भीतर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बहन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार –

विश्रामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

 

 

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: