रायपुर में निकली गणेश झांकियां… चप्पे-चप्पे 1500 पुलिस और जवान सुरक्षा में तैनात, ड्रोन से हो रही निगरानी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य झांकियां निकल रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी कई आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं. इनमें ऑपरेशन सिंदुर, कृष्ण लीला और हनुमान-रावण युद्ध पर आधारित झांकियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होंगी. शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरने वाली इन झांकियों में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. बड़ी संख्या में लोग इन झांकियों को देखने के लिए उमड़ेंगे. ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए हैं.

 

1500 पुलिस के जवान होंगे सुरक्षा में तैनात
झांकी के दौरान लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. शहर को 6 सुरक्षा सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर की जिम्मेदारी DSP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यातायात पुलिस समेत 1500 पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है. शहर पुलिस की छावनी में तब्दील हो गई है.

संदिग्ध इलाकों में भी ड्रोन से होगी निगरानी : SSP लाल उमेंद सिंह
गणेश उत्सव झांकी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि झांकी में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए 1500 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं. निगरानी बदमाशों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही संदिग्ध इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. रायपुर पुलिस गणेश उत्सव को लेकर पूरी तरह तैयार है.

इन रास्तों से होकर निकलेगी झांकियां
ये झांकियां रामसागर पारा, राठौर चौक, गुरूनानक चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, पुरानी बस्ती और रायपुरा होते हुए महादेव घाट तक जाएंगी. इस मार्ग पर श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है.

ड्रोन और क्राइम ब्रांच रखेगी नजर
सुरक्षा में किसी भी चूक से बचने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है. दर्जनभर ड्रोन कैमरों से झांकियों के मार्ग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी. वहीं, सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच के जवान भीड़ में तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related