जुए की लत ने महिला को बनाया सीरियल किलर, 14 लोगों को साइनाइड देकर उतारा मौत के घाट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 नई दिल्ली। थाईलैंड की एक अदालत ने 36 वर्षीय महिला को मौत की सजा सुनाई। उसे देश के इतिहास का सबसे खतरनाक सीरियल किलर बताया जा रहा है। सारारत रंगसिवुथापोर्न (Sararat Rangsiwuthaporn) को 14 दोस्तों को साइनाइड देकर मारने के आरोप में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।महिला ने साल 2015 से लेकर अब तक 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसे अपनी सहेली की हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई। वहीं, सारारत रंगसिवुथापोर्न के खिलाफ अन्य 13 मामले कोर्ट में चल रहे हैं।

कैसे पकड़ी गई सारारत रंगसिवुथापोर्न?

साल 2023 में सारारत रंगसिवुथापोर्न अपनी एक दोस्त सिरिपोर्न खानगांव के साथ घूमने गई थी। दोनों ने घाट पर मछली को दाना डाला और बाद में दोनों ने खाना खाया। खाने के कुछ देर बाद सिरिपोर्न की तबीयत बिगड़ गई और वो नदी किनारे गिर पड़ी। सारारत अपनी आंखों के सामने अपनी दोस्त को तड़पते हुए देखती रही।

पुलिस ने जब सिरिपोर्न का पोस्टमॉर्टम किया तो पता चला कि उसके खाने में साइनाइड दिया गया था। सिरिपोर्न के परिवारवालों ने सारारत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सबूत जुटाए और मई 2023 में सारारत को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने किन लोगों को उतारा मौत के घाट?

इसके बाद सारारत ने खौफनाक राज खोले। पुलिस को जानकारी मिली कि 2015 से लेकर अब तक उसने 14 लोगों साइनाइड देकर हत्या की है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में सरारात के पूर्व प्रेमी, दोस्त और पुलिस अधिकारी शामिल है। इनमें 12 महिलाएं और 2 पुरुष है।

कर्ज में डूबी थी महिला

सवाल ये है कि सारारत ने आखिर ऐसा क्यों किया? पुलिस ने बताया कि ये सभी हत्याएं पैसे के लिए की गई। सारारत को जुए की लत थी। वो कर्ज में डूबी हुई थी। उसपर क्रेडिट कार्ड का कर्जा था। वो अपने दोस्तों और जानने वालों से पैसे मांगती थी। जब लोग उससे पैसे वापस मांगते तो वो उसे जान से मार देती। उसने पीने के पानी, खाना और दवा में साइनाडड मिलाकर जुर्म को अंजाम दिया।थाईलैंड पुलिस ने बताया कि सारारत ने 15 लोगों को जहरीली जड़ी- बूटी वाली कैप्सूल खिलाया। हालांकि, इनमे से एक व्यक्ति बच गया। सारारत पर अभी 13 अलग-अलग हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। महिला पर कुल 80 मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related