पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, मंगलुरु के अस्पताल में ली आखरी सांस

Date:

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया। ऑस्कर फर्नांडिस ने कर्नाटक के मंगलुरु में आखरी सांस ली। इसे लेकर अस्पताल की ओर से पुष्टि कर दी गई है। जिसके बाद जल्द ही बयान भी जारी किया जाएगा। बता दें, 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस काफी लंबे समय से बीमार थे। कुछ हफ्तों से वो मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। इसी साल योग करने के दौरान उन्हें चोट भी लग गई थी, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

ऑस्कर फर्नांडिस

गांधी परिवार के करीबी थी ऑस्कर फर्नांडिस

ऑस्कर फर्नांडिस को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक माना जाता था। फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वो अभी भी राज्यसभा के सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे समय से गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। वो राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।ऑस्कर फर्नांडिस 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। जिसके बाद 1996 तक उन्होंने यहां से लगातार जीत दर्ज की। इसके बाद साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा, तब से वो बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related