कांग्रेस के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की कड़ी प्रतिक्रिया… जानिए उन्होंने क्यों कहा कि कांग्रेस पर हंटर चलाने की जिम्मेदारी जनता की..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के आंतरिक मामलों में दखल का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि कांग्रेस रोज बदजुबानी का नया अध्याय रच रही है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि डी. पुरंदेश्वरी ने अपने कार्य और शालीनता से प्रदेश पर छाप छोड़ी है। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार की विदाई की बुनियाद रख दी है। अब कांग्रेस सरकार पर हंटर चलाने को जिम्मेदारी जनता की है। जनता यह जरूरी काम करने तैयार है। भूपेश बघेल अपनी चिंता करें।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस कांग्रेस को वर्षों से अपना अध्यक्ष तक नहीं मिल पा रहा है। जिस कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में रहने में बावजूद कुत्ते-बिल्लियों को सदस्य बनाना पड़ रहा है। वैसी पार्टी जब भाजपा जैसी अनुशासित और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्रक्रियागत फेरबदल पर सवाल उठाती है तो ताज्जुब होता है। वास्तव में कांग्रेस से और कोई उम्मीद भी नहीं की जा सकती। बेहतर है कि भूपेश बघेल इस पर ध्यान दें कि उनके बड़े बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर क्यों जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related