संत गोबिंदराम के जन्मोत्सव पर 10 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को बाटे अन्न और वस्त्र ,राज्यपाल हुई शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

हमारे लिए मानव सेवा ही माधव सेवा :संत युधिष्ठिर लाल

राज्यपाल बोली शदाणी दरबार तीर्थ में कुछ ऐसा आकर्षण मैं यहां खींची चली आती हूं

छत्तीसगढ़ी स्टार भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक अति प्राचीन(314वर्ष) पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के आठवें पीठाधीश्वर परम पूज्यनीय संत शिरोमणि श्री गोबिंदराम साहेब जी के 78 वें अवतरण दिवस की शुभ बेला में भव्य धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक प्रोग्रामो की श्रृंखला मानव मात्र के कल्याणार्थ और नवम् पीठाधीश्वर सद्गुरु संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के मार्गदर्शन व पावन सानिध्य में दिनांक 30 अक्टूबर रविवार को महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन जी की गरिमामय मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

देश व विदेशों में जहां भी शदाणी श्रद्धालु रहते हैं, इस अवसर पर ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ को चरितार्थ करते हुए जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व कंबल वितरित किए जाते हैं, तथा मेडिकल कैंप लगाए जाते हैं, भण्डारे व प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में रायपुर स्थित विश्व की मुख्य पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में भी मेगा मेडिकल कैंप व अन्न, वस्त्र तथा कंबल वितरण के साथ प्रसाद व भण्डारा का आयोजन किया गया। प्रातः काल में कार्यक्रम का शुभारंभ सदगुरु परम पूज्य संत श्री गोबिंद राम जी के श्री विग्रह(प्रतिमा) के पंचामृत स्नान के साथ हुआ। सत्संग, भजन- कीर्तन के पश्चात् संत श्री के आशीर्वाद से एक नि: शुल्क(सामाजिक कुरीतियों से रहित) विवाह भी संपन्न हुआ। मेगा मेडिकल कैंप का लाभ लेने के लिए शहर के अलावा आसपास के गांव वाले उपस्थित हुए ।अन्न, वस्त्र व कंबल वितरण के साथ ही राजेश अवस्थी,अमित चिमनानी एण्ड ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी भजन संध्या का शानदार प्रोग्राम किया गया ।

कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके ने कहा पूज्य शदानी दरबार तीर्थ मानवता की मिसाल कायम करता आया है यह सेवा का एक बड़ा केंद्र है ,इस दरबार तीर्थ में ऐसा आकर्षण है कि मैं यहां खींची चली आती हूं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
संत श्री डा. युधिष्ठिर लाल जी महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके, राजनांदगांव से सांसद श्री संतोष पांडे जी, विश्व हिन्दू परिषद के श्री रमेश रमेश मोदी जी, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी, पदमश्री श्री सुरेंद्र दुबे जी, डॉक्टर संदीप दवे श्री चिन्मय दावड़ा जी, श्रीचंद सुंदरानी श्री अमित चिमनानी अमर पारवानी, ललित जै सिंघ व अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दरबार तीर्थ की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया । भजन -कीर्तन तथा प्रवचन और महा- आरती के पश्चात् सांस्कृतिक प्रोग्राम देर रात तक आध्यात्मिक ज्ञान वर्धन के साथ अपनी संस्कृति से रूबरू कराते हुए मनोरंजन का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में राजेश अवस्थी,अमित चिमनानी,पिंकी साहू महानंद , ऊमन साहू,विक्रांत आदि कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर महमोहक प्रस्तुतियां दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related