चुनाव से पहले राजनीतिक दौरों की बाढ़ : फिर छग आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, रायगढ़ में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। रायगढ़ के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। जहां आमसभा को संबोधित करेंगे।  बता दे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ पर लगातार फोकस किए हुए हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा कई विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा आनी बाकी है। कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related