सलमान खान के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। फिल्म एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सुबह करीब 5 बजे अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग की है। समाचार एजेंसी  के मुताबिक, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर बाइक पर सवार थे। इस मामले को लेकर अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच शुरू कर दी है। इस बीच सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग

पुलिस ने जानकारी दी है कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की है। फायरिंग के निशान दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं। फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए इनकी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...