FBI MOST WANTED REWARD : Reward increased four times… Indian accused also included
नई दिल्ली। अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI ने बड़ा फैसला लिया है। अब उसके ‘Top-10 Most Wanted’ अपराधियों की जानकारी देने पर मिलने वाला इनाम सीधा 10 लाख डॉलर कर दिया गया है।
पहले ये रकम करीब 2.5 लाख डॉलर थी, लेकिन अब इसे 4 गुना बढ़ा दिया गया है। FBI का कहना है कि इससे भगोड़ों को पकड़ने में आम लोगों की मदद और तेजी से मिल सकेगी।
इस लिस्ट में एक भारतीय नागरिक भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल भी शामिल है, जो 2015 में अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार है। उसे आखिरी बार न्यू जर्सी में देखा गया था और FBI उसे बेहद खतरनाक मानती है।
सबसे खास बात ये है कि पहली बार इस लिस्ट में एक साइबर क्राइम आरोपी को भी शामिल किया गया है। यानी अब सिर्फ हत्यारे ही नहीं, डिजिटल ठग भी FBI के रडार पर हैं।
हाल ही में लिस्ट में जोड़े गए एक आरोपी को तो लोगों की सूचना के आधार पर तुरंत पकड़ भी लिया गया, जिससे साफ है कि इनाम बढ़ाने का फैसला असर दिखा रहा है।

