बाप ने मारा थप्पड़ तो बेटे ने कर दी बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या

Date:

कोरबा। कोरबा में एक बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनो में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद पिता के थप्पड़ मारने से नाराज युवक ने बुजुर्ग के गले को तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पूरी वारदात जमीन विवाद के चलते हुई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

करमंदी निवासी चमार सिंह गोंड(65) गांव में अपने दो बेटों के साथ रहता था। मगर उसका छोटे बेटे पवन सिंह गोंड(30) से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से पवन घर पर ही दूसरी तरफ रहता था। उसका खाना-पीना भी अलग था। चमार सिंह का पूरा परिवार खेती किसानी करता है। आरोपी ने पिता पर गलत तरीके से जमीन बांटने का आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते बाप-बेटे में कई बार झगड़ा हो चुका था। इस बीच होली त्योहार के दिन पवन शराब पीकर घर आया था। उस समय चमार सिंह भी घर पर था। फिर से बाप-बेटे के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में चमार सिंह ने बेटे को एक थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज होकर पवन ने पिता को गला दबा दिया।

पीएम रिपोर्ट से सच आया सामने

घटना के वक्त पवन का बड़ा भाई घर पर मौजूद था। वो पिता के कमरे में गया भी था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी पवन गांव से भाग गया था। इसके बाद चमार सिंह का बड़ा बेटा उसे अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में ही इस बात की पुष्टि हुई कि चमार सिंह की मौत गला दबाने से हुई है।

परिजनों ने सुनाई थी कुछ और कहानी

वहीं पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की थी। मगर उन्होंने पुलिस को बताया था कि चमार सिंह अचानक गिर गए थे और उसी वजह से उनकी मौत हुई है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने फिर से पूछताछ की। तब उन्होंने सच बताया और कहा कि पवन का चमार सिंह से विवाद चल रहा था। उसी ने उनकी जान ली है।

इसके बाद पुलिस गुरुवार, शुक्रवार को आरोपी की तलाश करती रही। मगर उसका का पता नहीं चला। इस बीच शनिवार को पवन अपने घर आया था। तब पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के डर से आरोपी चारपाई के नीचे छिपा हुआ था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related