रतनपुर में सराफा व्यापारी से 90 लाख की उठाईगिरी, आरोपी की तलाश जारी

Date:

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। अंबिकापुर निवासी सराफा व्यापारी किशोर कुमार को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने उनके बैग से करीब 90 लाख रुपये नकद और सोने–चांदी के जेवरात पार कर दिए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, व्यापारी किसी कारोबारी कार्य से रतनपुर आए हुए थे, तभी यह वारदात हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related