आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही, 110 लीटर महुआ शराब जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंबिकापुर। शहर के मणिपुर थाना से महज एक किमी की दूरी पर लक्ष्मीपुर बंजारी में संचालित हो रहे महुआ शराब की अवैध भट्ठी में संभागीय आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने दबिश दे एक आदतन शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उड़नदस्ता दल ने आरोपी शिवलाल एक्का के कब्जे से 110 लीटर महुआ शराब और 6 सौ किलो महुआ लहान जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि मणिपुर थाना के समीप धड़ल्ले से संचालित हो रहे शराब भट्ठी का नजारा देख आबकारी विभाग की टीम दंग रह गई। घर के भीतर ही पांच भट्ठी संचालित था। सभी भट्ठी में आग सुलग रहे थे और महुआ लहान सड़ाने के बाद शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। रंगे हाथों आरोपी को पकड़ने के बाद आबकारी विभाग के द्वारा अवैध भट्ठी और महुआ लहान को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, 34(2) व 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related