EMOTIONAL KING KHAN : आर्यन का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद इमोशनल हो गए थे शाहरुख़ खान, कहा – आपने क्रिमिनल और मॉन्स्टर की तरह दिखाया

Date:

 

EMOTIONAL KING KHAN: Shahrukh Khan became emotional after Aryan’s name came in the drug case, said – you showed like a criminal and a monster

डेस्क। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल ही में ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिली है। पिछले साल आर्यन को इस केस में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों तक जेल में जेल रहने के बाद आर्यन बाहर आ गए थे और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को इस केस में लगा दिया गया था। इस जांच के दौरान एनसीबी के डायरेक्टर संजय सिंह ने शाहरुख खान से बात की थी। इस बातचीत के बारे में समजय सिंह ने कुछ डिटेल्स बताई हैं। संजय ने बताया कि ड्रग्स केस में बेटे का नाम आने के बाद शाहरुख कितने इमोशनल हो गए थे। वह अपने बेटे को लेकर काफी परेशान थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान बेटे की मेंटल और इमोशनल कंडिशन को लेकर परेशान थे। उन्होंने ये भी बताया कि जब आर्यन पात को सो नहीं पा रहे थे तब शाहरुख रात में उनके साथ रहते। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने कहा था मेरे बेटे को ऐसे क्रिमिनल और मॉन्स्टर की तरह दिखाया गया है जो समाज को बर्बाद करना चाहता है।

आर्यन ने क्या कहा था

इससे पहले संजय ने आर्यन से हुई बातचीत के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, सर आप मुझे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर के रूप में दिखा रहे हैं। उन्हें उस दिन मेरे पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला और फिर भी मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। क्या ये आरोप बेतुके नहीं हैं?

आर्यन ने ये भी कहा था कि आप लोगों ने मेरे साथ गलत किया है। आप लोगों ने मेरी प्रतिष्ठा को खराब किया। वैसे फिलहाल इन सब बातों को भूल कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। वह बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन जल्द ही यूएस जाएंगे जहां वह एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। वह इसके अलावा कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related