छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाथियों का आतंक , 23 किसानों के फसल को किया बर्बाद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 39 हाथियों ने 7 दिनों के अंदर 23 किसानों के धान के फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो जाते हैं।

लगातार हाथियों के दस्तक के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट है। बताया जा रहा है कि कुदमुरा रेंज में 39 हाथी लबेद और बैगामार में गुरुवार रात 10 किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथी इसी जंगल में आसपास पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा है। ग्रामीणों की मानें तो हाथियों की धान खान की आदत पड़ गई है और अक्सर धन खाने इस इलाके में आते ही हैं। इस वजह से ग्रामीण हाथियों को नहीं भागते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के साथ छेड़छाड़ करने पर कभी भी आक्रोशित हो जाते हैं और उससे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों की कोशिश रहती है कि इसकी सूचना वन विभाग को तत्काल देते हैं। इसके बाद वन विभाग मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related