Election Commission आज राष्ट्रपति को सौंपेगा लोकसभा चुनाव के विजेताओं की लिस्ट

Date:

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताजा खबर है कि 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के क्रम में आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू नवनिर्वाचित सांसदों की सूची लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही राष्ट्रपति सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

बता दें, इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में मोदी मंत्रिमंडल की आखिरी कैबिनेट बैठक और फिर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई। बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने गए। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन गए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब 7 जून को भाजपा और एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। इसके बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इस बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की भूमिका अहम होने जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related