ED ने रिलायंस समूह की 581 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, ED का नया एक्शन

Date:

ED Attaches Reliance Group Assets Worth ₹581 Crore: ED’s Latest Action

Anil Ambani News: अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ED ने रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ अपनी जांच के तहत 581 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गोवा, केरल, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में भूखंडों को कुर्क करने का अंतरिम आदेश जारी किया था।

कंपनियों की हो रही जांच

ईडी ने कहा कि 581.65 करोड़ रुपये की ये संपत्तियां रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड से जुड़ी जांच के तहत कुर्क की गयी हैं। ईडी के मुताबिक यह कुर्की छह मार्च को रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत चलाये गये मामले में तलाशी अभियान के बाद की गयी है।

 

16,310 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क 

ईडी ने इससे पहले भी अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की संपत्तियों को कुर्क किया था। ईडी के मुताबिक रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कुर्क की गई संपत्तियों का मूल्य कुल 16,310 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बता दें कि यह जांच सीबीआई द्वारा रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। यह प्राथमिकी यस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायतों पर दर्ज की गयी थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related