DURG UNIVERSITY NEWS: High Court quashes Registrar Kuldeep’s transfer order!
DURG UNIVERSITY NEWS: दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को उच्च शिक्षा संचालनालय, रायपुर में अटैच करने का शासन का आदेश रद्द कर दिया है।
इसके अगले ही दिन 9 अक्टूबर को जब कुलदीप विश्वविद्यालय में जॉइनिंग देने पहुंचे, तो उनके चेंबर में ताला लगा मिला। आदेश की कॉपी संबंधित विभाग में सौंपने के बाद भी वे अपने कार्यालय में नहीं जा सके।
अब उनके वकील शशिकांत चौहान ने इसे हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना बताते हुए सोमवार को अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।
आदेश की कॉपी संबंधित विभाग में सौंपने के बाद भी वे अपने चेंबर में नहीं जा सके। इस दौरान वे कभी दूसरे कमरे में बैठते तो कभी कैंपस में घूमते नजर आए।
