पश्चिम में मानसून की सक्रियता से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

Date:

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता अब बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून पहुंच जाएगा। मानसून गुरुवार को दुर्ग पहुंचा। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। दोपहर की तपिश से भी थोड़ी राहत मिली है।रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।बसना, बिलाईगढ़ में तीन सेंटीमीटर, दंतेवाड़ा में दो सेमी, मुंगेली, सरायपाली, सारंगढ़ में एक-एक सेमी और अन्य कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक तापमान महासमुंद में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.4 डिसे रहा।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...