डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित किए गए

Date:

बागबाहरा । अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा नया रायपुर अटल नगर स्थित वन मुख्यालय अरण्य भवन के टीसीएच हाल में राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख वन सचिव मनोज पिंगुआ, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड सदस्य सचिव अरुण पांडे, प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी वन श्रीनिवास राव, उप वन संरक्षक संयुक्त वन प्रबंधन आलोक तिवारी एवं जैव विविधता विभाग अतुल तिवारी अतिथी के रूप में मौजूद थे। प्रदेश में जैव विविधता के लिए मैदानी स्तर से लेकर जन जागरूकता तथा ऑनलाइन प्रतिस्पर्धाओं के विजयी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत एवं संस्थागत पुरस्कार तथा सम्मान प्रदान किया गया।

Chhattisgarh Crimes

 

 

इस कड़ी में पर्यावरण प्रेमी ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को मैदानी स्तर पर जैव विविधता के प्रति जन जागरूकता एवं वन्यप्राणी संरक्षण वर्ग में उत्कृष्ट कार्य हेतु वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कर कमलों से 25000 की राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संक्षिप्त व्याख्यान देते हुए डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने पौराणिक काल से वर्तमान तक जैव विविधता हमारे प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से किस तरह सहायक है उसका चित्रण किया एवं उन्हों ने आव्हान किया कि “हमारी जैव विविधता हम संवारें”।

इस कड़ी मे महासमुंद जिले के बागबाहरा विकास खंड के ग्राम बामनसरा स्थित 400 वर्षीय उम्रदराज वट वृक्ष का शासकीय योजनांतर्गत संरक्षण हेतु डॉ विजय शर्मा, संतोष यादव एवं जितेंद्र साहू के साथ ज्ञापन दिया। अंतर्राष्ट्रीय जैव विवधता सप्ताह के लिए ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के डायरेक्टर एवं सीओओ अमुजुरी बिश्वनाथ द्वारा निर्मित पोस्टर तथा कार्य सूची का विमोचन वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं अधिकारियों ने अधिकारिक रूप से किया। ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के डायरेक्टर एवं सीओओ अमुजुरी बिश्वनाथ ने बताया कि यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम एवं कन्वेंशन ऑन बायोडायवर्सिटी की अधिकारिक स्वीकृति से ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंर्तगत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मध्यम से जैव विविधता पर सम्मेलन, चित्रकाल, भाषण एवं सतत विकास लक्ष्य 13 क्लाइमेट एक्शन, 14 लाइफ बिलों वाटर, 15 लाइफ ऑन लैंड पर एक्शन जागरूकता प्रतियोगिताएं तथा पुरस्कार समारोह निःशुल्क रूप से विद्यार्थी एवं आम जनता वर्ग में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 से 28 मई तक आयोजित किया जा रहा है एवं प्रतियोगिताएं प्रविष्ठियां भेजने की अंतिम तिथि 31 मई रखा गया है।

डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त होने पर हाजी अब्दुल रज्जाक भाई, संतोष अग्रवाल, रूपेश गोयल, विष्णु महानंद, महेश सोनी, प्रवीण खरे, रूपेश तिवारी, दानवीर शर्मा, ईश्वरी प्रसाद नायक, कुणाल सिंह सेनापति, अरुण शुक्ला, पंडित भागीरथी दुबे, पंडित टिकेश्वर मिश्रा, गोवर्धन लाल बघेल , योगेश बढई, निरंजन साहू , राकेश शर्मा प्रेम दुबे, पंकज शर्मा, मनीष ओझा एवं मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...