DONALD TRUMP STATEMENT : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मर जाते .. ट्रंप का बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DONALD TRUMP STATEMENT : Pakistan’s Prime Minister Shahbaz Sharif would have died… Trump’s big statement

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वार्षिक ‘राष्ट्र की स्थिति’ संबोधन में दावा किया कि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान उनके दखल से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान बची। उन्होंने कहा कि हालात परमाणु टकराव तक पहुंच सकते थे, लेकिन उनके हस्तक्षेप से स्थिति संभल गई।

ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का श्रेय लिया। हालांकि भारत पहले ही ऐसे दावों को खारिज कर चुका है और स्पष्ट कर चुका है कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की गई थी।

परमाणु युद्ध टल गया

संसद को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो दोनों देशों के बीच बड़ा युद्ध हो सकता था। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने कूटनीतिक प्रयासों से तनाव कम कराया।

उपलब्धियां भी गिनाईं

अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वार्षिक संबोधन में ट्रंप ने अर्थव्यवस्था, कर नीति, दवाओं की कीमतों में कमी, आवास नीति और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में अमेरिका ने अभूतपूर्व बदलाव देखा है और देश पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

ट्रंप ने आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति पर सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि जहां संभव होगा शांति स्थापित की जाएगी, लेकिन अमेरिका के हित सर्वोपरि रहेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related