धनतेरस पर न खरीदें ये वस्तुएं, आपके लिए हो सकता है अशुभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धनत्रयोदशी या धनतेरस के त्योहार से दिवाली की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस 02 नवंबर दिन मंगलवार को है। धनतेरस के दिन शुभता, सुख एवं समृद्धि में वृद्धि करने वाली वस्तुओं को खरीदने का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी एवं कुबेर से जुड़ी या प्रतीकात्मक वस्तुएं खरीदते हैं। धनतेरस पर कई बार लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी भी वस्तुएं खरीद लेते हैं, जो शास्त्र सम्मत नहीं मानी जाती हैं। उन वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने की मनाही होती है। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जो धनतेरस पर खरीदनी वर्जित हैं।

धनतेरस पर क्या न खरीदें

1. लोहे का सामान: धनतेरस पर लोहे के सामान खरीदने की मनाही है क्योंकि लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है।

2. स्टील के बर्तन: धनतेरस पर आपको स्टील के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। स्टील को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप चाहें तो इस दिन पीतल या तांबे की वस्तुएं खरीद सकते हैं। लोहे या स्टील के बर्तन लेने ही हैं, तो धनतेरस से पहले खरीद।

3. प्लास्टिक की वस्तुएं: धनतेरस पर प्लास्टिक से बनी वस्तुएं खरीदना वर्जित माना गया है। इनको खरीदने से परिवार की बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है।

4. चीनी मिट्टी एवं कांच से बने सामान:धनत्रयोदशी के अवसर पर कांच एवं चीनी मिट्टी से बने सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके परिवार की शुभता प्रभावित हो सकती है। कांच का भी संबंध राहु से माना जाता है।

5. काले रंग की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने से परहेज करना चाहिए। इनको नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

6. धनतेरस पर धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इनको खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related