OPERATION LOTUS CLAIM : Rs 5 crore offered in Rajya Sabha voting!
रायपुर डेस्क। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। D. K. Shivakumar ने दावा किया है कि कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग कराने के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।
शिवकुमार ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला “ऑपरेशन लोटस” का हिस्सा है। उनके मुताबिक ओडिशा के कांग्रेस विधायक बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, जहां कुछ लोग पहुंचकर उन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बदले पैसे देने की पेशकश कर रहे थे।
बताया गया कि चार संदिग्ध वहां पहुंचे थे। कांग्रेस विधायकों ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया और पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी। मौके से दो लोग भाग निकले, जबकि दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शिवकुमार का दावा है कि पकड़े गए लोगों के पास से ब्लैंक चेक भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस बीच ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर अशोक कुमार दास ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि ऑफर ठुकराने के बाद कुछ विधायकों को ओडिशा लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
दरअसल राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया था।

