RAIPUR CYBER FRAUD : कारोबारी और कांस्टेबल से 58 लाख की ठगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CYBER FRAUD : Businessman and constable duped of Rs 58 lakh

रायपुर. राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ‘कलर ट्रेडिंग’ के नाम पर बड़ा खेल कर दिया। मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और एक कांस्टेबल से कुल 58 लाख रुपये की ठगी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी का नाम सुशील कुमार और कांस्टेबल का नाम अजय रत्नाकर है। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया और धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली।

मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तेजी से कार्रवाई करते हुए कारोबारी के करीब 25 लाख रुपये होल्ड करवा दिए, जिससे रकम वापस मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक दोनों मामलों में शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर हुई रकम को ट्रैक किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

साइबर सेल ने लोगों को चेतावनी दी है कि टेलीग्राम या व्हाट्सऐप पर आने वाले निवेश और ‘कलर ट्रेडिंग’ जैसे लालच से दूर रहें, क्योंकि ज्यादातर ऐसे प्लेटफॉर्म पूरी तरह फर्जी होते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related