Rajya Sabha Elections 2026: Stiff Contest Between NDA and Opposition; Voting Underway for 37 Seats
Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च यानी आज आयोजित किए जा रहे हैं. मतदान के बाद आज ही शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी।बता दें, इन 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं
अब राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल है। मतदान शुरू हो गया है।
26 सीटों पर निर्विरोध चुनाव
शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो सहित कई बड़े नेताओं को पहले ही निर्विरोध राज्यसभा भेजा जा चुका है। लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
बिहार में JDU और BJP के चार उम्मीदवारों- नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली जंग पांचवीं सीट पर है, जहां NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह आमने‑सामने हैं.
पांचवीं सीट पर महागठबंधन भी टक्कर में
महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. जीत के लिए 41 वोट चाहिए. AIMIM के सभी 5 और BSP का 1 वोट मिलने की उम्मीद से उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
फैसला आज शाम तक
बिहार, ओडिशा और हरियाणा में हुए मतदान के बाद आज शाम तक नतीजे आ जाएंगे। सभी दलों की उम्मीदें क्रॉस-वोटिंग पर टिकी हैं, इसलिए कई सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आने की संभावना है।
