जिला ओलंपिक संघ की प्रथम वार्षिक आम सभा बैठक संपन्न, पदाधिकारियों का हुआ गठन, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में रायपुर जिला ओलंपिक संघ की प्रथम वार्षिक आम सभा बैठक आज यूनियन क्लब परिसर में संपन्न हुई, बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक के रूप में जी एस बाम्बरा, रायपुर जिला खेल विभाग से टी एन रेडी एवं रायपुर जिला के संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में रायपुर जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया जो इस प्रकार है-

 

अध्यक्ष:- डॉ अतुल शुक्ला
उपाध्यक्ष:- महेंद्र आहूजा
उपाध्यक्ष:- अजीत पटेल
सचिव:- रणधीर सिंह विरदी
कोषाध्यक्ष:- रूपेन्द्र सिंह चौहान
सह सचिव:- अखिलेश दुबे
कार्यकारिणी सदस्य:- अनीश मेनन
कार्यकारिणी सदस्य:- डोमेस्वरी साहू

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस नियुक्त का समर्थन किया। बैठक में जिला स्तर पर खेल गतिविधियां आयोजित करने एवं खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव को पूर्ण करने के प्रयास हेतु चर्चा हुई। साथ ही खेलो के विकास हेतु उद्योगों से फण्ड के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर निवेदन किया जावेगा। खिलाड़ियों को रेलवे में टिकट में छूट हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर निवेदन किया जावेगा, जिससे खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके एवं अजीत पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related